Top GK GS प्रैक्टिस सेट 04 : सभी एग्जाम के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, आगामी परीक्षा से पहले जरूर पढ़ें

by Prakash Raiya

Top GK GS प्रैक्टिस सेट 04 : सभी परीक्षा में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के आधार पर हम इस आर्टिकल में 20 संभावित प्रश्न आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं जो की सभी परीक्षा की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी परीक्षा में शामिल होने से पहले Top GK/GS प्रैक्टिस सेट 04 प्रश्नों को जरूर पढ़ें।

Top GK GS Practice Set 04
Top GK GS Practice Set 04

सभी एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रैक्टिस सेट 04

प्रश्न 1. भारत-पाकीस्तान सीमा रेखा किस नाम से पुकारी जाती है?
उत्तर: रेड क्लिफ रेखा

प्रश्न 2. रावी नदी का ऋग्वेदिक नाम क्या है?
उत्तर: पारुषी

प्रश्न 3. खजुराहों के मंदिर कहां स्थित हैं ?
उत्तर: मध्य प्रदेश में

प्रश्न 4. सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया था ?
उत्तर: 326 ई.में

प्रश्न 5. अमरीका के पहले राष्ट्रपति कौन थे ?
उत्तर: जोर्ज वाशिंगटन

प्रश्न 6. लौह पुरुष किस महापुरुष को कहां जाता है ?
उत्तर: सरदार पटेल

प्रश्न 7. दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी है ?
उत्तर: 1911 में

प्रश्न 8. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय कहां है ?
उत्तर: स्विट्जरलैंड

प्रश्न 9. जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में स्थित है ?
उत्तर: पुरी, ओड़िशा में

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से किस हड़प्पा वाले स्थल पर जुताई वाले क्षेत्र के प्रमाण मिले?
उत्तर: कालीबंगा

प्रश्न 11. बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था ?
उत्तर: 1969 में.

प्रश्न 12. वैदिक गणित का महत्त्वपूर्ण सूत्र कोन- सा है?
उत्तर: शुल्व सूत्र

प्रश्न 13. बिहार प्रदेश किस मुस्लिम शासक ने सबसे पहेले जीता था?
उत्तर: खिलजी ने

प्रश्न 14. विश्व में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है ?
उत्तर: सुपीरियर झील

प्रश्न 15. सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर बनाई गयी है?
उत्तर: नर्मदा नदी पर

प्रश्न 16. हड़प्पा सभ्यता की खोज कब हुई थी ?
उत्तर: 1921 में

प्रश्न 17. बुर्जहोम, नवपाषाण स्थल में स्थित है।
उत्तर: जम्मू कश्मीर

प्रश्न 18. निम्नलिखित में किस केस में सुप्रीम कोर्ट ने संविधान की आधारभूत व्याख्या प्रतिपादित की?
उत्तर: केशवानंद भारती केस

प्रश्न 19. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कोन- सी है?
उत्तर: यकृत

प्रश्न 20. गोबर गैस में मुख्य रूप से कौनसी गैस पाई जाती है?
उत्तर: मीथेन

नए Practice Set के लिए क्लिक करें

Related Posts

WhatsApp Group Join